फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी को मिलीं तीन स्मार्टेस्ट वुमेन, इनसे मिलिए

Sun, 27 Oct 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली और पंचकूला की स्मार्टेस्ट वुमेन के नाम घोषित हो चुके थे। अब सबको इंतजार था कि चंडीगढ़ की चौथी स्मार्टेस्ट वुमेन का ताज किसे मिलेगा?
विज्ञापन


कांटेस्ट का रिजल्ट हाथ में लेकर एंकर प्रीति ग्रेवाल दर्शकों से विजेता के नाम का अनुमान लगाने को कह रही थीं। तभी दर्शकों में बीच में बैठी सेक्टर-29 निवासी हिमानी ने जोर से कहा ‘बबीता बिष्ट’।

इसके बाद एंकर ने जैसे ही बबीता बिष्ट को चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट-4 का विजेता घोषित किया हिमानी और उनके साथ बैठे युगल अपनी सीट से खड़ा होकर डांस करने लगे।
विज्ञापन


हिमानी और युगल बबीता बिष्ट के पड़ोसी थे और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आए थे। बबीता बिष्ट का बेटा उत्कर्ष और उनके पति आरएस बिष्ट के चेहरे भी खिल गए। आरएस बिष्ट टीबीआरएल में ज्वाइँट डॉयरेक्टर हैं।

अमर उजाला के स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट-4 के शनिवार को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में हुए मेगा फाइनल में सेक्टर-29 निवासी बबीता बिष्ट ‘चंडीगढ़ की चौथी स्मार्टेस्ट वुमेन’ चुनी गईं।

स्मार्टनेस की पहचान अक्ल से होती है शक्ल से नहीं।

गृहणी बबीता बिष्ट ने यह ताज हासिल कर यह साबित कर दिया कि महिला की स्मार्टनेस की पहचान अक्ल से होती है शक्ल से नहीं।

उभन्होंनमे सभी सवालों के जवाब जिस आत्मविश्वास के साथ दिए उससे सभी जज काफी प्रभावी हुए। सेक्टर-48 निवासी पतवंत कौर प्रथम उप विजेता और उनकी बेटी रमनदीप कौर दूसरी उप विजेता रहीं।

संतोष तिवारी मोहाली की दूसरी स्मार्टेस्ट वुमेन चुनी गई जबकि गुरजीत कौर प्रथम उप विजेता और बिंदु वर्मा दूसरी उप विजेता चुनी गईं।

प्रीति मनन के सिर पर पंचकूला की दूसरी स्मार्टेस्ट वुमेन का खिताब सजा तो बाला भरद्वाज प्रथम और सर्वजीत कौर दूसरी उप विजेता चुनी गई।

मेगा फाइनल की सेलीब्रिटी जज और अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की विजेताओं को स्मार्टेस्ट वुमेन को ताज पहनाया और एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया।

प्रथम उप विजेता बनी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की युवतियों को 50-50 हजार और दूसरी उपविजेता रही तीनों युवतियों को को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

दिव्या दत्ता के अलावा चंडीगढ़ की पूर्व मेयर राजबाला मलिक, पीयू के संगीत विभाग की प्रोफेसर और पीयू के कुलपति की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर, दून इंटरनेशनल स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल मंजीत मादरा, द गुरुकुल स्कूल जीरकपुर की प्रिंसिपल हीना शर्मा ने मेगा फाइनल के दूसरे राउंड में पहुंचने वाली युवतियों से सवाल पूछे जिसके जवाब सभी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दिए।

मेगा फाइनल में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की पत्नी निनेत वास शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी।

उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की प्रथम उप विजेताओं को ताज पहनाया और पुरस्कार दिए। चंडीगढ़ की अतिरिक्त उपायुक्त, सिटको की एमडी और पर्यटन निदेशक तन्वी गर्ग सम्मानित अतिथि थीं।
विज्ञापन


उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की दूसरी उप विजेताओं को ताज पहनाया। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अरूण कुमार ग्रोवर, परीक्षा नियंत्रक डॉ.परविंदर सिंह, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर अनु चतरथ, पार्षद गुरबख्श रावत और हीरा नेगी भी इस दौरान मौजूद थे।

अमर उजाला के कार्यकारी संपादक उदय कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया और इस कांटेस्ट के बारे में जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें