फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी की एक-एक बूंद का हिसाब रखेगा स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
पानी का स्मार्ट मीटर जोकि पानी की पूरी दास्तां बताएगा 
विज्ञापन
मनीमाजरा। आप रोजाना कितना पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, कितना पानी आप चोरी कर रहे हैं यह पूरी जानकारी अब पानी का स्मार्ट मीटर बताएगा। आजकल मनीमाजरा के घरों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। माॅडर्न कांप्लेक्स, शांति नगर, माड़ी वाला टाउन और सुभाष नगर में अब तक तीन हजार के करीब घरों में पानी के पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के अनुसार मनीमाजरा में 13 हजार के करीब पानी के कनेक्शन हैं। जो मीटर घरों में लग रहे हैं, उनकी जांच भी चल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना कि इस मीटर से कहां पानी की चोरी हो रही है वह भी पकड़ी जाएगी। वहीं उपभोक्ता को रोजाना कितना पानी उनके घर में इस्तेमाल हो रहा है, यह भी साथ के साथ उसके मोबाइल पर पता चल जाएगा।
इस मीटर में एक चिप लगी हुई है जोकि पानी की सारी दास्तां उपभोक्ता के साथ विभाग को भी बताएगी। इसके लिए विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में पानी के स्मार्ट मीटर द्वारा पूरा विवरण बताया जाएगा। हर क्षेत्र में एक टावर लगाकर उस क्षेत्र के सभी स्मार्ट मीटर को कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा। इसकी रेंज 4 किलाेमीटर रहेगी। पानी की चोरी होने पर कंट्रोल रूम में अलार्म भी बजेगा। वहीं इस मीटर की एक और खासियत रहेगी कि वह घर के अंदर होने वाली पानी की लीकेज के बारे में भी बताएगा। मनीमाजरा पब्लिक हेल्थ के एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि इन सभी बातों के अलावा स्मार्ट मीटर से लोगों की मीटर रीडिंग शिकायतें भी दूर हो जाएंगी, क्योंकि इसमें विभाग को कोई मीटर रीडिंग लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। रीडिंग उपभोक्ता के मोबाइल पर और कंट्रोल रूम में जमा होती रहेगी। संवादबंद घरों में नहीं आएगा बिल
विज्ञापन

पहले जिन लोगों के जो दो-चार या 6 महीने घर बंद रहते थे उनको हर दो महीने का औसत बिल आता रहता था। लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने से वह बिल आना भी बंद हो जाएगा। अब जितना पानी इस्तेमाल होगा, उसकी पूरी जानकारी मोबाइल पर होगी और बिल वहीं भरना होगा। इस तरह से बंद मीटर के पैसे भरने से लोगों को राहत मिलेगी।
सबको लेना होगा कनेक्शन
मनीमाजरा में अब तक सैकड़ों घरों में लोगों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए हैं उनको भी पानी के कनेक्शन लेने होंगे। कई घरों के बंटवारा होने के बाद दूसरे भाई ने अवैध कनेक्शन लिया हुआ है और कुछ लोगों ने मकानों की एनओसी या कोई ओर प्रॉपर्टी विवाद के चलते उन्होंने पानी का कनेक्शन नहीं लगाया है। वह अवैध कनेक्शन करके अपने घरों में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। विभाग द्वारा इसके लिए कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया शुरू की गई है। जिनके कागजात पूरे हैं उन्हें कनेक्शन दिए जा रहे हैं और जिनके कागजात में अभी कमी है उनको अस्थायी कनेक्शन मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें