फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों पर होंगे टेस्ट

Sun, 15 Jun 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट लैबोरेट्रीज की लूट-खसोट से लोगों को निजात दिलाने के लिए सेहत विभाग ने पहल की है। विभाग अब सरकारी अस्पतालों में स्मार्ट लैब स्थापित करेगा, जहां लोगों को रियायती रेट पर टेस्ट सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में सूबे केबीस सरकारी अस्पतालों में लैब स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इनका संचालन निजी कंपनी करेगी। इसका फायदा सिर्फ अस्पताल में आने वाले मरीजों को ही नहीं, बल्कि बाकी शहर के लोग भी उठा सकेंगे। खास बात यह है कि ये लैब 24 घंटे काम करेंगे।
Trending Videos

निजी कंपनी करेगी संचालन

प्राइवेट लैबोरेट्री में आम टेस्ट की फीस बहुत ज्यादा है। लोगों को इस लूट से बचाने के मकसद से सेहत विभाग ने सरकारी अस्पतालों में अलग लैब स्थापित करने का फैसला किया है।

इन लैब का बुनियादी ढांचा पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन स्थापित करके देगा। उसकेबाद पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड लैब के संचालन के लिए निजी कंपनी का चयन करेगा।

चुनी गई कंपनी पीपीपी केआधार पर काम करेगी। शर्त यह होगी कि लोगों को टेस्ट की सुविधा रियायती रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

चार माह में तैयार होगा बुनियादी ढांचा

पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन इसी महीने काम अलॉट कर देगा, करीब चार महीनों में बुनियादी ढांचा तैयार होगा। हरेक लैब पर करीब 19 लाख की लागत आएगी। उसके बाद कंपनी निर्धारित समय में लैब स्थापित करके काम शुरु करेंगी।

इन लैब में सभी तरह के पैथोलॉजी और बायो केमिकल टेस्ट होंगे। लैब के लिए दो अलग रास्ते होंगे। एक अस्पताल के अंदर से, ताकि मरीज फायदा उठा सकें। दूसरा रास्ता सीधा बाहर से होगा, जिससे शहर के लोग टेस्ट करवाने आ सकेंगे।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में खुलेंगी लैब

पहले चरण में मोगा व फाजिल्का के जिला अस्पताल, 14 सब-डिवीजनल अस्पतालों अबोहर, राजपुरा, नाभा, धूरी, मलेरकोटला, बुढलाडा, जगरांव, नकोदर, पट्टी, अजनाला, दसूआ, आनंदपुर साहिब, कोटकपूरा और बलाचौर और घनौर, भाम, फतेहगढ़ चूड़ियां व कलानौर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में लैब खुलेंगे।

बीस सरकारी अस्पतालों में लैब तैयार करने का काम जल्द शुरु हो जाएगी। उसके बाद पीआईडीबी निजी कंपनी चुनेगी, जो पीपीपी आधार पर इनका संचालन करेगी।
- बिमल कुमार, एग्जीक्यूविट इंजीनियर, पीएचएससी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें