चंडीगढ़। पुटा सदस्यों ने कैस इंटरव्यू (शिक्षकों की पदोन्नति के लिए करवाया जाता साक्षात्कार) के लिए चयन/स्क्रीनिंग समितियों की बैठकें रद्द करने के वीसी के मनमाने फैसले के खिलाफ तीसरे दिन भी उनके घर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने वीसी प्रो. राजकुमार के शिक्षक विरोधी और उदासीन रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।
पुटा सदस्यों ने बताया कि 70 से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित पड़ी है, लेकिन वीसी लगातार शिक्षकों की अनदेखी करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए साक्षात्कार नहीं लिए जाते, तब तक वीसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।