फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 20 साल में 4.8 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 72 प्रतिशत को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के बीच डॉन बॉस्को टेक सोसाइटी ने पिछले 20 वर्षों में 4.8 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनमें से औसतन 72 प्रतिशत को रोजगार दिलाने का दावा किया है। वर्ष 2006 में स्थापित यह गैर लाभकारी संस्था अब 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है और 91 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


कुल नामांकन में 52 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जिससे कार्यबल में महिला भागीदारी को बढ़ावा मिला है। संस्था का फोकस पहली पीढ़ी के शिक्षार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं पर है। इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम स्किल इंडिया मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे से संबद्ध पाठ्यक्रमों पर आधारित हैं। तकनीकी प्रशिक्षण के साथ जीवन कौशल और प्लेसमेंट सहायता भी दी जाती है। 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्था फरवरी 2026 में बेंगलुरु में राष्ट्रीय समारोह आयोजित करेगी और एआई आधारित नए कौशल मंच की शुरुआत करेगी, जिसका उद्देश्य भविष्य की उद्योग जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें