मामले में पुलिस ने दोनों गुटों पर मामला दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीसीआर गाड़ी पर हमला कर तोड़ने वाले को भी काबू किया है। पीसीआर पर तैनात इस ड्राइवर कांस्टेबल राजेश कुमार के साथ दो महिला कांस्टेबल प्रियंका और सुषमा भी तैनात थीं।
पीसीआर पर तैनात मुलाजिम को सोमवार सूचना मिली की मकान नंबर 140 न्यू इंदिरा कॉलोनी में मनीमाजरा झगड़ा हो रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि वहां दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। इन मुलाजिमों ने सबको लड़ाई-झगड़ा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान में व्यक्ति बहुत आक्रामक हो गया। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, दो लोग कांता और रणजीत उसे छुड़ाने के लिए आए। उन्होंने आरोपी बिजेंद्र को छोड़ने के लिए कहा और जब उसे नहीं छोड़ा तो वे दोनों उसके साथ हाथापाई करने लगे। उन्होंने दूसरे व्यक्ति को मौके पर बुलाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
बिजेंद्र ने उसे डंडे से मारा और पीसीआर वाहन के बाएं दरवाजे का हैंडल भी तोड़ दिया। इस दौरान आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अशोक, बिजेंद्र और कांता को पकड़ लिया और दो अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए। इसके बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने अशोक कुमार उर्फ गोला, बिजेंद्र, कांता और रंजीत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंदिरा कॉलोनी में माया और कांता दो गुट हैं, जिनमें अक्सर झगड़ा होता रहता है। रविवार रात को भी इनमें झगड़ा हुआ था। मामले में माया अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।