फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार की रिश्वत लेते पटवारी काबू

Tue, 09 Dec 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए माल महकमे के एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



केस के जांच अधिकारी विजिलेंस इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बहादुर सिंह निवासी गांव भुटाल खुर्द तहसील मूनक जिला संगरूर ने विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत की है कि गांव में उसकी मां लाज कौर के नाम पर खेतीबाड़ी योग्य पांच कनाल जमीन थी। मां ने अपनी मौत से पहले जमीन अपने पोतों जसप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के नाम खानगी वसीयत करवा दी थी।



इस जमीन का इंतकाल विरासत खानगी दर्ज कराने और उसकी फर्द देने के एवज में पटवारी माल हलका बुशैहरा महिंदर सिंह उससे छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। महिंदर सिंह के पास भुटाल खुर्द का एडिशनल चार्ज भी है। इस सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी माल को मंगलवार को छह हजार की रिश्वत लेते हुए उसी के दफ्तर से काबू कर लिया।
विज्ञापन




इस मौके पर शैडो गवाह वरिंदर सिंह निवासी संगरूर, सरकारी गवाह संदीप सिंह मांगट एसडीओ बीएमएल (मैकेनिकल) उपमंडल पटियाला और दविंदर सिंह एआरसी बीएमएल डिवीजन पटियाला रहे। आरोपी को पकड़ने गई टीम में एसआई प्रितपाल सिंह, एसआई जगदीप सिंह, एएसआई भूपिंदर सिंह और हवलदार विजय शारदा शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें