फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में डिप्टी रजिस्ट्रार समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में बुधवार को डिप्टी रजिस्ट्रार (एग्जामिनेशन) समेत छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। इसके चलते कुछ कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए तो कुछ नहीं किए गए। साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी करवाया गया। जानकारी के मुताबिक, आर्ट ब्लॉक में कोरोना के दो केस आए हैं।
विज्ञापन

इसी ब्लॉक में पुटा के चुनाव होने हैं। ऐसे में नियमों के मुताबिक, कार्यालय बंद होने चाहिए थे लेकिन नहीं किए गए। सूत्रों का कहना है कि पुटा चुनाव के चलते ऐसा नहीं किया गया क्योंकि वहां चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। साइंस विभाग में भी तीन केस सामने आए हैं। एक केस अन्य विभाग में आया है। छह केस आने के बाद पीयू में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों में हड़कंप है। जानकारों का कहना है कि तमाम शिक्षक इसी डर से चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। डिप्टी रजिस्ट्रार एग्जामिनेशन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वह पीयू की वेबसाइट पर दिए गए हैं ताकि छात्र अपनी समस्या के लिए कॉल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें