फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन में शहर के अलग-अलग जगहों से बेवजह घूम रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ डीसी के नियमों की अवहेलना करने पर बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के मद्देनजर बुधवार रात विभिन्न थानों की पुलिस अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-26 थाना पुलिस ने दो, सारंगपुर, मौलीजागरां और मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक-एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके छह लोगों को दबोचा। जब पुलिस ने पकड़े गए लोगों से लॉकडाउन से संबंधित प्रमाण मांगे तो वे दिखा नहीं सके। इसके बाद सभी को पकड़कर संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ आईपीसी-188 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए लोगों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया
शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस रोज अभियान चलाकर बेवजह घूमने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद लोग घरों के बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें