फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मिनर्वा के छह फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत आगामी विश्व कप क्वालीफायर में कुवैत और कतर से भिड़ने के लिए तैयार है, जिसका पहला क्वालीफायर छह जून को कोलकाता में होगा। मिनर्वा अकादमी के छह सॉकर स्टार्स को भी टीम में शामिल किया गया है। वे देश को सम्मान दिलाने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं।
विज्ञापन


डिफेंडर अनवर अली और नरेंद्र गहलोत, मिड फील्डर जैक्सन सिंह और अनिरुद्ध थापा, फॉरवर्ड मनवीर सिंह और विक्रम प्रताप सिंह सभी मैदान पर राष्ट्रीय टीम के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। अनवर अली मिनर्वा के टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। नेशनल टीम में वे अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते रहे हैं। सेंटर बैक ने हाल में आईएसएल लीग ट्रॉफी हासिल की। मैदान पर उनकी उपस्थिति कठिन विरोधियों के खिलाफ रक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होगी। नरेंद्र गहलोत एक मजबूत डिफेंडर हैं। पहले भी कई बार वे ये जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मिडफील्ड एरिया में जैक्सन सिंह अपनी रक्षात्मक क्षमता और आक्रामक क्षमता के साथ टीम को मजबूती देंगे। जैक्सन को फीफा विश्व कप मैच में भारत के पहले गोल स्कोरर होने का गौरव प्राप्त है। चोट से उनकी वापसी से टीम के मिड फील्डर विकल्प मजबूत होंगे। उनके साथ गतिशील और रचनात्मक मिड फील्डर अनिरुद्ध थापा भी होंगे। वे नेशनल टीम के मिड फील्डर एरिया में नियमित रूप से अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीम के अटैक का जिम्मा मनवीर सिंह और विक्रम प्रताप सिंह के पास होगा। वे विपक्षी रक्षापंक्ति को तोड़ने का प्रयास करेंगे। हाल में लीग शील्ड जीत के बाद शीर्ष फॉर्म में चल रहे मनवीर मैदान पर प्रभाव छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। इस बीच सीजन के उभरते खिलाड़ी विक्रम प्रताप सिंह टीम के आक्रमण में एक नया और रोमांचक आयाम लाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें