अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने वाले व्यक्ति पर आरोप था कि उसने अपने पिता की हत्या की थी। आरोप था कि व्यक्ति ने पिता की लाश नहर में फेंक दी थी। इस बात की भनक व्यक्ति के साथ रहने वाले रिश्तेदारों को लग गई। पुलिस ने नहर के नजदीक से शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त उसके के पिता के रूप में हुई थी।
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली। इस मामले में एसएसपी ने आरोपी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति से 10 लाख की राशि वसूली गई। आरोपी व्यक्ति एक बार अपनी पत्नी को एसएसपी दफ्तर लेकर गया ताकि दस लाख की राशि देने के बाद मामला रफादफा करने की बात की जाए।
उस व्यक्ति का आरोप था कि उस दिन एसएसपी ने उसे बाहर भेज दिया और दफ्तर में उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। उसने अपने पति को इस वारदात की जानकरी दी। इससे आहत होकर उसने परिवार के साथ आत्महत्या करने का निर्णय किया।