फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राम रहीम का करीबी दिलावर इंसा गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
एसआईटी ने सोनीपत से दिलावर इंसा को किया गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह मामले में आरोपी दिलावर इंसा को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही दिलावर सहित फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही थी। आरोपी दिलावर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिरसा के डेरा सच्चा सौदा स्थित एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक दिलावर भी भूमिका पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में अहम भूमिका मानी जा रही है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के करीबियों में से एक प्रवक्ता और स्कूल प्रशासक दिलावर इंसा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नजरें हनीप्रीत और आदित्य इंसा सहित हिंसा और डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी हैं। 

इस मामले में अब तक सुरेंद्र धीमान, चमकौर सिंह, दान सिंह और दिलावर की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन

दिलावर इंसा चूंकि स्कूल का प्रशासक भी था, इसलिए माना जा रहा है कि वह डेरा के अंदर चलने वाली तमाम गतिविधियों से भी वाकिफ था। 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा की साजिश को अंजाम देने के आरोपी दिलावर से पुलिस रिमांड के दौरान डेरा प्रकरण कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आयुक्त ने एएस चावला ने दिलावर की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें