फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 32 फीट ऊंचे हनुमान जी को बांधी 11 फीट की इको फ्रेंडली राखी, 15 दिन में हुई थी तैयार

Thu, 31 Aug 2023 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि यह राखी पिछले 15 दिनों से बहनें मिलजुल कर तैयार कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस रक्षाबंधन राखी को चंद्रयान-3 के रूप में भारत की सफलता के साथ जोड़ते हुए मनाया। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने हनुमान जी को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 40 के हनुमंत धाम में रक्षाबंधन पर गुरुवार को हनुमान जी की कलाई पर बहनों ने सवा 11 फीट की इको फ्रेंडली राखी बांधी। इस राखी को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह राखी इको फ्रेंडली है। हनुमंत धाम की बहनों ने राखी को अपने देश की सफलता के साथ जोड़ते हुए चंद्रयान-3 के साथ राखी मनाई। 
विज्ञापन


प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि यह राखी पिछले 15 दिनों से बहनें मिलजुल कर तैयार कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस रक्षाबंधन राखी को चंद्रयान-3 के रूप में भारत की सफलता के साथ जोड़ते हुए मनाया। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इसी की बधाई देते हुए बहनों ने वीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि हमारे सभी देशवासियों की रक्षा करें तथा उन्हें सुख सौभाग्य प्रदान करें। 

हिंदू धर्म में भाई-बहन के त्योहार राखी का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन में राखी बांधने से भाई की आयु लंबी होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। वहीं इस दिन भाई अपनी बहनों को हर मुश्किल घड़ी में रक्षा करने का वचन देते हैं। जिसके कारण इस पावन पर्व का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। इस अवसर पर मौजूद मंच के सदस्य उषा सिंगल, सुदर्शन, पाल शर्मा, सुनितानंद, गायत्री देवी, सुशीला सरला, कुमुद, अलका जोशी, ममता , सुमन और कमलेश सहित कई अन्य भक्तों ने अपने वीर हनुमान जी को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें