कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी शादी में सात की जगह नौ फेरे लेने वाली दो बहनों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक-एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि चंचल और दामिनी ने 4 नवंबर को जींद में अपने विवाह के दौरान कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्नि के दो अतिरिक्त फेरे लिए थे, जबकि परंपरा 7 फेरे लेने की है।