वैलेंटाइन को गिफ्ट देने की हर किसी की अपनी पसंद है। डबवाली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को 10 लाख का स्पेशल गिफ्ट दिया। दोनों बठिंडा के एक शादी समारोह में मिले थे। फ्रेंडशिप के बाद नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। चार माह बाद दोनों ने इस बात को परिजनों को बताया।
थोड़ी ना नुकूर होने होने के बाद अलग-अलग बिरादरी के होने के बावजूद दो युवा दिलों को एक होने के लिए अनुमति दे दी। आज 10वें वेलेंटाइन-डे पर युवक ने अपनी पत्नी को घर गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। दोनों की प्रेम कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी सबक से कम नहीं है।