फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गायकों ने नचाया, मदारी-बहरूपिये ने हंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में शनिवार को दो दिवसीय तीज महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी लोक गायिका जसविंदर बराड़ ने जब तीयां दे गीत गाए, तो वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। मेले का शुभारंभ नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने आयुक्त आनिंदिता मित्रा, पूर्व मेयर सर्बजीत कौर और पार्षद दर्शना रानी की उपस्थिति में किया। मेरी माटी मेरा देश थीम पर समर्पित मेले में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, लोक नृत्य, गीत, गिद्दा, भंगड़ा और तीज के गीत पेश किए। वहीं आयुक्त ने महिला पार्षदों के साथ हरियाली तीज पर डाले झूले का आनंद उठाया। इस दौरान मंच के पास लगे पिंड दी नुहार, एक ग्रामीण सेटअप पर जाकर वहां चरखा कता, ग्रामीण सेटअप सेल्फी प्वाइंट पर पार्षदों के साथ तस्वीरें भी लीं। इस सेटअप में गांव के जीवन के सभी पहलुओं को दर्शाया गया है। एक स्टाल पर आयुक्त ने तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनीं। सांस्कृतिक संध्या में नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर कंवरजीत सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मूल्यों को कायम रखने की जरूरत : मेयर
मेयर ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों को कायम रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को तीज महोत्सव के सामाजिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया। कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ ने इस मेले को वार्षिक आयोजन बनाया है और इस बार इस आयोजन को मेरी माटी मेरा देश थीम के तहत माटी को नमन, वीरों का वंदन को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में जानना चाहिए और नगर निगम तीज जैसे अनमोल पारंपरिक त्योहारों को संजोने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में वार्ड नंबर चार की पार्षद सुमन शर्मा, वरिष्ठ उप महापौर कंवरजीत सिंह, पार्षद व एमसीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
धूप ने किया परेशान
मंच पर सबसे पहले पंजाबी भंगड़ा और उसके बाद छोटी बच्चियों द्वारा गिद्दा पेश किया गया। इस दौरान मंच के सामने खुले में बैठने की व्यवस्था थी। टेंट आदि न लगाए जाने के कारण लोगों को धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान आयुक्त आनिंदिता मित्रा को भी अपनी सीट से उठकर छाया में जाकर खड़ा होना पड़ा। उन्होंने मुख्य अभियंता के साथ छाया में खड़े होकर बच्चियों का गिद्दा देखा। कुछ महिलाएं गर्मी से बचने के लिए छात्रा लेकर बैठी थीं।
विज्ञापन

खाने-पीने से लेकर कपड़ों और घरेलू सामान के लगे हैं स्टाॅल
मेले में ऊंट की सवारी, गाड़ी की सवारी, ढोली, मदारी, बहरूपिया, बीन जोगी, नाचर, नगाड़ा, चरखे, मंजीरे, तुंबे, जमूरा शो, कठपुतली शो, फैशन शो, मिठाई और लस्सी, माल के विभिन्न स्टाॅल लगे हैं। स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट विक्रेताओं द्वारा पुआ, हस्तशिल्प, डिजाइनर कपड़े और अन्य घरेलू सामान आदि के स्टाॅल भी लगाए गए हैं। मंच को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक झंडों से सजाया गया है। इसके अलावा, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, सफाईमित्र, स्वच्छ भारत मिशन, सीएंडडी वेस्ट, बागवानी विभाग वेस्ट, प्रारंभ, डीएवाई-एनयूएलएम और स्ट्रीट वेंडर सेल सहित एमसीसी की विभिन्न सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां आम जनता को इन सेवाओं और परियोजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
आज मास्टर सलीम मचाएंगे धमाल
रविवार को प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप कुमार के मैजिक शो के अलावा बीन जोगी, काल बेलिया और घूमर आदि लोक नृत्यों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उसके बाद शाम को प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें