मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह (एसएमएचएस) सरकारी कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन अभी भी अंडरग्रेजुएट कोर्सों में ऑफलाइन माध्यम से बच्चों के दाखिले कर रहा है। कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के 20 अलग-अलग कोर्स हैं जिनमें बच्चे दाखिला लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। अभी कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीसीए के कोर्स में सीटें फुल हो गई हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इन कोर्सों में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी हैं जिससे की ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कॉलेज में दाखिला मिल सके। वहीं, अभी अंडरग्रेजुएट कोर्स के बीएससी (मेडिकल), बीएससी (नॉन मेडिकल), बीएससी (कंप्यूटर साइंस) और बीएससी (ओनर्स) बायोटेक में सीट खाली पड़ी हुई हैं।
पोस्टग्रेजुएट कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। वहीं, पोस्टग्रेजुएट कोर्स में बच्चों की तरफ से पंजीकरण कम ही करवाया गया है क्योंकि अभी तक पटियाला यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स के रिजल्ट नहीं आए हैं। इस कारण बच्चे पंजीकरण नहीं करवा सके। अब बच्चे ऑफलाइन माध्यम से कॉलेज में दाखिला लेंगे तो उसके साथ ही बच्चों की सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर उनका पंजीकरण करवा दिया जाएगा।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स सीटें आवेदन
एमए (अंग्रेजी) 30 17
एमए (पंजाबी) 40 10
एमए (फाइन आर्ट्स) 15 10
एसएससी (गणित) 40 3
एमएससी (केमिस्ट्री) 40 12
एमएससी (आईटी) 30 7
एमएससी (आईटी) लेटरल एंट्री 40 2
पीजीडीसीए 60 38