चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ चल रहे एक मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला अदालत में हुई। समन के बावजूद मूसेवाला सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए। शिकायतकर्ता एडवोकेट सुनील मल्लन ने अदालत को बताया कि मूसेवाला को पेश होने के लिए पहले भी समन भेजा जा चुका है, लेकिन वह किसी भी सुनवाई में पेश नहीं हुए हैं। मल्लन ने अदालत से इस मामले में मूसेवाला को एक्सपार्टी करार देकर कार्यवाही को आगे बढ़ाने की। मामले की अगली सुनवाई अब 25 मई को होगी। बता दें कि वर्ष 2021 में सिद्धू मूसेवाला का एक विवादित गाना ‘संजू’ आया था। इस गाने के रिलीज होने के बाद मूसेवाला पर आरोप लगा था कि इससे उन्होंने वकीलों की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। मल्लन ने कहा है कि इस गाने में मूसेवाला ने कई बार वकीलों के खिलाफ टिप्पणी की है। इस मामले में एडवोकेट मल्लन ने मूसेवाला को 15 जुलाई 2021 को कानूनी नोटिस भेजा था। उसके बाद फरवरी और मार्च में भी नोटिस भेजेे लेकिन मूसेवाला ने इनका कोई जवाब नहीं दिया। इस मामले में मल्लन ने कोर्ट में याचिका दायर की है।