चंडीगढ़। 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के विरोध में सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब से रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च सिख यूथ चंडीगढ़ की ओर से निकाला गया। सिख यूथ चंडीगढ़ के प्रधान किरपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 से यह मार्च शुरू हुआ। यह मार्च अलग-अलग भागों से होता हुआ सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान संगतों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।
मार्च को सफल बनाने में गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-19 और सेक्टर-22 की प्रबंधक कमेटियों ने विशेष सहयोग दिया। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर गुरजोत सिंह साहनी, प्रीतपाल सिंह, बाबा बलजीत सिंह, हरबिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रीत इंदर सिंह सहित कई सिख नेता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।