फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकती है कई मंत्रियों की छुट्टी

Sat, 10 Dec 2022 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी में यह चर्चा जारी थी कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे। अब दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी हाईकमान की सलाह से मंत्रिमंडल के बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब मंत्रिमंडल में इसी महीने फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं से मिले संकेतों के अनुसार, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी करने के साथ ही कुछ अन्य विधायकों को मंत्री पद से नवाज सकते हैं। इसी फेरबदल के दौरान, विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की छुट्टी होना भी तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी में यह चर्चा जारी थी कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे। अब दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी हाईकमान की सलाह से मंत्रिमंडल के बारे में फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस बार अमृतसर पूर्व से विधायक चुनी गईं जीवनजोत कौर को मौका दे सकते हैं, जिनकी छवि नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया को हराकर एक मजबूत विधायक की बनी है। 

चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके, प्रकाश सिंह बादल के हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डीयां और कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराने वाले अजीत पाल सिंह कोहली के अलावा दूसरी बार विधायक चुने गए लेकिन मंत्री नहीं बन सके कुछ विधायकों को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय राज्य कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री हैं और मंत्रियों की कुल संख्या पूरी हो चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को हटाकर ही अन्य विधायकों को मौका दे सकते हैं इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होना तय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें