फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिद्धू की पत्नी ने ठोकी अमृतसर से चुनाव लड़ने की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने पहुंची पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि वे जनता की सेवा करना चाहती है और विधायक बनकर यह काम अच्छे ढंग से हो सकता है। उन्होंने अमृतसर ईस्ट विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की।
विज्ञापन

नवजोत कौन ने कहा कि मुझे टिकट मिलता है या नहीं, यह पार्टी को देखना है मगर चुनाव लड़ने के लिए उनकी तैयारी पूरी है। चाहे तो पार्टी इस सीट पर सर्वे करवा सकती है। नवजोत कौर इस सीट से पहले विधायक रह चुकी हैं और इस क्षेत्र में उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू का भी अच्छा प्रभाव है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे दोबारा चुनाव लड़ें। फिलहाल स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने राजनीति से थोड़ी दूरी बना ली थी मगर अब वे दोबारा सक्रिय होना चाहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें