फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moose Wala Murder: अकाली नेता का भतीजा खोलेगा राज, संदीप ने ही गैंगस्टरों को सतबीर के साथ भेजा था बठिंडा

Thu, 14 Jul 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार अकाली नेता के भतीजे को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस संदीप से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह जग्गू भगवानपुरिया का तो नजदीकी था ही इसके अलावा और किन लोगों के संपर्क में था। 
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कमिश्नरेट की सीआईए टू की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को बुधवार को दोबारा से अदालत में पेश किया। यहां से उसे दोबारा सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ दिन पहले संदीप काहलों के घर पर दबिश दी थी और वहां से कई सबूत इकट्ठा किए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह जग्गू भगवानपुरिया का तो नजदीकी था ही इसके अलावा और किन लोगों के संपर्क में था। उसने किस लालच में जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर गैंगस्टरों को सतबीर के साथ बठिंडा भेजा। 

पुलिस अब कड़ी दर कड़ी जोड़कर इस मामले का पूरा पर्दा हटाना चाहती है कि इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं जिन्हें पता था कि सिद्धू मूसेवाला की जान खतरे में है और उसे किसी भी समय मौत के घाट उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सीआईए टू द्वारा जब हथियार सप्लाई करने वाले को काबू किया तो पता चला कि गैंगस्टरों को सतबीर ने बठिंडा छोड़ा था। इसके बाद आरोपी सतबीर को काबू किया गया और पता चला कि आरोपी संदीप काहलों ने उसे भेजा था और उसे आरोपी जग्गू भगवानपुरिया के जरिये मिले थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संदीप काहलों के घर पर दबिश दी और कई जगहों पर उसकी निशानदेही पर दबिश दी। पुलिस जांच और दबिश के दौरान कई ऐसे सबूत मिले जिससे पुलिस भी हैरान थी। 

अब पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि संदीप काहलों के किन लोगों के साथ संपर्क थे और वह जग्गू भगवानपुरिया के जरिये किन-किन गैंगस्टरों से मिला था और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसकी शमुलियत कितनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें