शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व एडवोकेट विजय बंसल ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला गरीब विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने इस योजना के जरिये गरीबों की सहायता करने का निर्णय लिया था, जिसे सरकार ने गुपचुप बंद कर नौ महीने बाद अधिसूचना जारी की। बंसल का कहना है कि यदि सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो जनहित में हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 150 रुपये बढ़ाने की तैयारी
हरियाणा सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन 150 रुपये बढ़ाने की तैयारी में है। कोरोना के कारण हुए आर्थिक नुकसान के चलते सरकार ने अभी तक पेंशन में इजाफा नहीं किया है। गठबंधन सरकार का हर साल 250 रुपये पेंशन बढ़ोतरी का वादा है और सरकार पहली नवंबर से पेंशन बढ़ोतरी करती रही है। इस बार पहली जनवरी से इसमें वृद्धि की संभावना थी लेकिन वित्त विभाग में मामला लटका होने के कारण सरकार इजाफा नहीं कर पाई। जिस पर विपक्षी दल हमलावर हो गए।
अब सरकार ने सामाजिक पेंशन बढ़ाने की योजना बना ली है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जल्द ही स्वीकृति के बाद पेंशन में वृद्धि संभव है। हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में लोगों को 2250 रुपये मासिक मिल रहे हैं। 150 रुपये मासिक की बढ़ोतरी के साथ यह राशि 2400 रुपये हो जाएगी। प्रदेश में 27 लाख से अधिक पेंशनधारकों को वृद्धि की आस है।