पिछले साल कॉमेडी फिल्मों की भरमार से सबक लेते हुए पंजाबी सिनेमा में अब कुछ बदलाव आया है। इस वर्ष गंभीर विषय पर फिल्म गेम ऑफ लव बनाई जा रही है।
मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपनी नई फिल्म के बारे में गोपी ढिल्लों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया फिल्म ‘गेम ऑफ लव’ की शूटिंग 11 जनवरी से शुरू होगी।
यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर बेस्ड होगी। इसकी शूटिंग पंजाब और मनाली में होगी। फिल्म की कहानी उन्होंने ही लिखी है और निर्देशन भी वह ही कर रहे हैं।
फिल्म की लीड हीरोइन मनी बोपाराय, सपोर्टिंग हीरोइन जैज कौर हैं। इसके गायक फिरोज खान भी मौजूद रहे। फिल्म में हीरो राजेश मनजानियां हैं। जो आजकल मुंबई में शूटिंग में व्यस्त होने के कारण यहां नहीं पहुंच सके। गोपी ने बताया की फिल्म का बजट 1.5 से 2 करोड़ होगा।
बॉलीवुड में तो कास्टिंग कॉउच के बारे में सुना है, लेकिन पॉलीवुड में ऐसा अभी नहीं है। इस बारे में लकी हूं कि अच्छा बैकग्राउंड मिला। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म की हीरोइन मनी बोपाराया ने अपने विचार साझा किए।
छह साल की उम्र से ही कैमरा फेस करने लगी थी। बतौर चाइल्ड कलाकर पहली फिल्म ‘ललकारे शेरां दे’ की। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा।
मॉडलिंग की दुनिया में भी कामयाबी हासिल की और और मिस नॉर्थ इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद एक्टिंग का जुनून मुंबई ले आया।
नादिरा बब्बर के साथ काफी सीखने को मिला। अपनी उर्दू को सुधारने के लिए मुंबई में कोर्स किया। सीआईडी में लेडी कॉप का रोल ऑफर हुआ तो पंजाब से भी जट्ट इन मूड का रोल ऑफर हुआ। यह फिल्म नहीं चली, लेकिन इससे काफी सराहना मिली। उन्होंने कहा अनुराग कश्यप मेरे फेवरेट डॉयरेक्टर हैं।