फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शुभमन का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, इंदौर में दो शतक बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में शुभमन गिल की धांसू बल्लेबाजी से उनके फैंस उत्साहित हैं। इंदौर में हुए सीरीज के दूसरे मैच में शुभमन ने शतकीय पारी खेली। उन्हाेंने 97 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। यह उनके कॅरिअर का छठा शतक है। गिल इंदौर में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सहवाग, युवराज, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा। इन चारों के नाम एक-एक शतक है। शुभमन ने इस मैदान पर अपना पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल जनवरी में लगाया था। बॉक्स्
विज्ञापन

शुभमन गिल का इस साल यह पांचवां शतक
शुभमन का इस साल वनडे में यह पांचवां शतक है। वह एक कैलेंडर ईयर में पांच या उससे अधिक वनडे शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा चार बार ऐसा किया है। उन्होंने 2012, 2017, 2018 और 2019 में पांच या उससे अधिक शतक वनडे में लगाए थे।

कोट - शुभमन गिल हमारे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और भारत की शान हैं। हमें इस खिलाड़ी पर गर्व है। आने वाले दिनों में विश्व स्तर पर नंबर-1 बल्लेबाज बनेगा। बेहद खुशी की बात है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। दिलशेर खन्ना, सचिव पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें