चंडीगढ़। बीसीसीआई टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। इस पर उनके परिवार और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने खुशी जताई है। पीसीए के सेक्रेटरी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करना पूरे पंजाब के क्रिकेट के लिए बड़ी उपयोगिता है। गिल पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी हैं। उन्हें अवॉर्ड मिलने पर सभी को गर्व है। सम्मान समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
लोकल ब्वॉय 26 वर्षीय शुभमन ने पिछले साल 2025 टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाकी दो फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहद दमदार रहा।