फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शुभांकर शर्मा ने दिखाई शानदार वापसी

विज्ञापन
डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शुभांकर शर्मा शॉट लगाते हुए
विज्ञापन
दिल्ली गोल्फ क्लब में दूसरे राउंड में छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर 67 स्थान की छलांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के गोल्फर शुभांकर शर्मा ने दिल्ली गोल्फ क्लब में चल रही डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप 2025 के दूसरे राउंड में शानदार वापसी की। दो बार के डीपी वर्ल्ड टूर विजेता शुभांकर शर्मा ने बोगी रहित छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर कुल चार अंडर 140 के साथ सामूहिक 32वें स्थान पर खुद को सर्वोच्च स्थिति में रखा।
विज्ञापन

शुभांकर ने कहा कि कल मेरी शुरुआत अच्छी रही लेकिन थोड़ा थका हुआ था। कुछ शॉट्स गंवाने के कारण नर्वस भी महसूस हुआ। अच्छी नींद के बाद आज खेलते समय काफी तरोताजा महसूस किया। पिछले छह महीने चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन पिछले दो हफ्तों में चीजें सुधर रही हैं। तीन हफ्ते पहले अपने उपकरण बदलने के बाद प्रदर्शन बेहतर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें