फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्री गणेश विहार और जागृति होम्स को सीवरेज ओवरफ्लो की परेशानी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में श्री गणेश विहार और जागृति होम्स में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। दरअसल प्रशासन की ओर से दोनों क्षेत्रों में सीवरेज निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 400 मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। नई लाइन बिछने के बाद सीवरेज के पानी की निकासी सुचारु होने और ओवरफ्लो की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। जानकारी अनुसार, ढकोली की श्री गणेश विहार और जागृति होम्स में रहने वाले लोग सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और सीवरेज का गंदा पानी कई बार गलियों और सड़कों पर जमा हो जाता था।
विज्ञापन

इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी और गंदे पानी के कारण आसपास बदबू फैलने से भी लोगों को दिक्कत होती थी और कई जगहों पर सीवरेज का पानी जमा रहने से सड़क पर फिसलन की स्थिति बन जाती थी। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बढ़ जाती थी। दूसरी ओर, लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां करीब 400 मीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी, जिससे सीवरेज की निकासी क्षमता बढ़ने के साथ मौजूदा लाइन पर पड़ रहा दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही नई लाइन के जरिए सीवरेज के पानी की निकासी सुचारु होने की उम्मीद है, जिससे गलियों और सड़कों पर गंदा पानी जमा होने तथा बार-बार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।



बरसात के दौरान होती थी ज्यादा परेशानी
बरसात के दौरान श्री गणेश विहार और जागृति होम्स में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या और गंभीर हो जाती थी। बारिश होने पर सीवरेज लाइन पर दबाव बढ़ने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल जाता था। कई जगहों पर बारिश के पानी के साथ सीवरेज का पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बन जाती थी। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने और वाहन लेकर आने-जाने में परेशानी होती थी। सड़क पर जमा गंदे पानी से बदबू फैलने के साथ आसपास का वातावरण भी खराब रहता था। लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन




श्री गणेश विहार और जागृति होम्स में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। लाइन बिछने से सीवरेज निकासी बेहतर होगी और लोगों को बार-बार होने वाले ओवरफ्लो से राहत मिलेगी। काम जल्द पूरा करवाया जाएगा। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें