फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शोधार्थी गौतम भोरिया को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक ने यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग के शोधार्थी गौतम भोरिया को उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ कुलपति की ओर से गठित कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौतम पर आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विश्वविद्यालय के चांसलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप के अनुसार, उसने नारेबाजी कर पुतला भी जलाया। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। साथ ही गौतम को तीन दिन भीतर जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
बता दें कि 21 दिसंबर को पीयू के लाॅ सभागार में को पीयू ने अपनी पांचवीं ग्लोबल एलुमनी मीट का आयोजन किया था। इसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर जगदीप धनखड़ ने की थी। मीट में देश-दुनिया से भाग लेने के 1974 और 1999 के गोल्डन और सिल्वर जुबली बैचों के पूर्व छात्र पहुंचे थे। मीट में चांसलर के अलावा गुजरात के 20वें गवर्नर और 1984 में पीयू से हिंदी में एमए कर चुके आचार्य देवव्रत मीट, पीएससी के मेंबर और उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड के पूर्व गवर्नर व दिल्ली के पूर्व सीपी केके पाल, सीनियर जर्नलिस्ट पद्मभूषण शेखर गुप्ता, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के पूर्व डीजी अतुल करवाल और उपराष्ट्रपति की पत्नी पत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें