फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जापानी गार्डन की खामियां जल्द होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 स्थित जापानी गार्डन का शनिवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कमियां समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) प्रीतपाल सिंह, एक्सईएन अशनी कुमार समेत अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने मुख्य प्रवेश द्वार, वाकिंग ट्रैक, साइन बोर्ड, लाइटिंग, घास की कटाई और खरपतवार हटाने का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा पूरे गार्डन में एक जैसे डस्टबिन, ट्रैक मार्कर, डिस्प्ले बोर्ड और पार्क के समय संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मूर्तियों, पैगोडा और हट की लाइटिंग बेहतर करने को कहा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह चालू रखने, अनधिकृत प्रवेश मार्ग बंद करने और विजिटर फीडबैक रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।संजय अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम शहर के पार्कों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी रखरखाव कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें