फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के शिकार लोगों की कहानी 'हीलिंग रेन'

Wed, 18 Dec 2013 04:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नासिर इकबाल के 49वें जन्मदिन पर उनके जीवन से प्रेरित शेखर राय की हीलिंग रेन (शार्ट फिल्म) रिलीज की गई। इस फिल्म को द माइक्रो हालीवुड स्टूडियो और एचआईसीएम ने रिलीज किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक होटल में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई और प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत कलाकार रोहित सचदेवा, माडल बानी, नायिका प्रतिमा ठाकुर और निदेशक शेखर राय ने किया।

इस मौके पर सहायक कलाकार जतिन ठाकुर, राजदीप सिंह, रजत धीमान, संजीव थापर और बाल कलाकार सिद्धि राठौर भी मौजूद रहे।

फिल्म हीलिंग रेन के टाइटल ट्रैक बारिश का लोकार्पण एचआईसीएम के डायरेक्टर विक्रम सत्यराही ने किया। यह फिल्म लूटमार के शिकार लोगों की सच्ची कहानी को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक शेखर राय ने कहा कि इस फिल्म को सच्ची घटना से प्रेरित होकर बनाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें