फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 20 दिन बाद दुकानें खुलीं, लेकिन ग्राहक रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 20 दिन बाद मंगलवार को शहर की सभी दुकानें व बाजार खुल गए। हालांकि पहले दिन ग्राहक नदारद रहे। सिटी ब्यूटीफुल का दिल कहा जाने वाला सेक्टर-17 का प्लाजा भी सुनसान नजर आया। वहीं, सेक्टर-22 के कपड़ा मार्केट में भी इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। हालांकि शहर के संपर्क केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 5 मई से प्रशासन ने शहर की सभी गैर-अनिवार्य श्रेणी में आने वाली दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। पहले यह आदेश एक हफ्ते के लिए ही था लेकिन पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इसे एक हफ्ते बढ़ा दिया। इसके बाद दुकानों को फिर एक और हफ्ते बंद रखा गया। व्यापारियों को हो रहे नुकसान को देखते हुए बीते सोमवार को प्रशासक ने सुबह 9 बजे से अपराह्न तीन बजे के तक इन दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया।
मंगलवार को पहले दिन ज्यादातर दुकानदारों ने अपन दुकानें खोल लीं। हालांकि शॉपिंग मॉल, सिनेमाहॉल, थिएटर, म्यूजियम, जिम, लाइब्रेरी, स्पा, सैलून, सुखना लेक और रॉक गार्डन बंद रहे। इन्हें खोलने की इजाजत अभी प्रशासन ने नहीं दी है। उधर, मंगलवार सुबह सेक्टर-19 की कपड़ा मार्केट व प्लाजा सहित ज्यादातर सेक्टरों में दुकानदारों ने सुबह 9 बजे ही दुकानें खोल दीं। पहले साफ-सफाई की गई, इसके बाद दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। सेक्टर-22 की ज्वेलरी मार्केट भी खाली ही रही। ग्राहक नहीं आने के पीछे व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा तय किया गया समय बताया। व्यापारियों ने कहा कि दोपहर तीन बजे के बाद ही शाम को ग्राहक खरीददारी करने के लिए बाहर निकलते हैं और उसी समय प्रशासन ने दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि शहर के संपर्क केंद्रों में लोग काफी संख्या में पहुंचे। ये लोग बिजली, पानी व प्रॉपर्टी टैक्स आदि जमा कराने पहुंचे थे जबकि प्रशासन ने इसके लिए करीब एक हफ्ते का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें