फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुबह की खरीदारी और चखे लजीज व्यंजन, शाम को वडाली के गीतों पर थिरके कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कलाग्राम में चल रहे क्राफ्ट मेले के तीसरे दिन रविवार को खूब भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के चलते मेला देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे। सुबह जहां लोगों ने विभिन्न राज्यों के कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं की जमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया वहीं शाम को प्रसिद्ध सूफी गायक लखविंदर वडाली के गीतों पर जमकर डांस किया। जैसे ही वडाली स्टेज पर पहुंचे, तालियों की गड़गड़ाहट से कलाग्राम गूंज उठा। उन्होंने ‘मस्त नजरों से जिसका पड़ा वास्ता वो हसीनो के जलवों पर मारा गया..., ‘तेरा इश्क नचाऊंदा वे सजना सानूं ते नचना नई आऊंदा..., ‘इक चंगा तू लगदा सानू दूजा वी तू माईयां... और ‘तू माने या ना माने दिलदारा... गीत गाकर दर्शकों के बीच अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहीं मेले में यूपी के सहारनपुर से आए कारीगरों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर कारपेट, दरिया और डोरमेट खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं घरेलू सजावटी सामान से लेकर कपड़े और रसोई के उपकरणों के स्टॉल पर खूब भीड़ रही। इस बार क्राफ्ट मेले में कई ऐसे आकर्षण जोड़े गए हैं जो अपने आप में सेल्फी प्वाइंट हैं। रविवार को पत्थर में तराशे गए विशाल वाद्ययंत्र और मेले में सजाए गए लोक संस्कृति के प्रतीक और बनाया गया गांव के दृश्य में लोग फोटो खिंचवाते नजर आए। चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला इस बार कई नए आकर्षणों के साथ दर्शकों का मन मोह रहा है। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा ने बताया कि इस बार अकादमी की ओर से मेले में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर कला प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन

लोकनृत्य की प्रस्तुति से जमाया रंग
मेले में सुबह का आगाज राजस्थानी लोग संगीत और पश्चिम बंगाल के नटुआ से हुआ। इसके बाद उत्तराखंड का धमाल, छत्तीसगढ़ का कर्मा, ओडिशा का मलखंभ और पंजाब का जिंदुआ प्रस्तुत कर कलाकारों ने वाहवाही लूटी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक चंडीगढ़ के अर्जुन जयपुरी और 5 से 5.45 तक सुनीता दुआ सहगल ने लोक संगीत की प्रस्तुति दी। राजस्थान के लोक नृत्य कच्ची घोड़ी, बहरूपिया, कठपुतली की प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ पंजाब के कलाकार बाजीगर, नचर और हरियाणा के कलाकार बीन-जोगी और नगाड़ा की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।
आज इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
सोमवार सुबह 11.15 से दोपहर 12 बजे तक पंजाब के डॉ. सुरमंगल अरोड़ा प्रस्तुति देंगे। इसके बाद धडी गायन, मध्य प्रदेश के गुदुम बाजा, राजस्थान के भपंग, गुजरात का रथावा और पंजाब के झूमर की प्रस्तुति होगी। वहीं शाम को महाराष्ट्र के लावणी, मणिपुर का पुंग चोलोम, जम्मू-कश्मीर के जगारना से कलाकार धमाल मचाएंगे। वहीं दोपहर को हरियाणा का स्वांग, धमाल, छत्तीसगढ़ के कर्मा, मध्य प्रदेश के राय, ओडिशा के मलखंब, गुजरात के रथावा की प्रस्तुति से रंग जमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें