फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार से तस्करी करते थे ये दो बुजुर्ग, पुलिस को थी तलाश...अब पकड़े गए

Wed, 11 Nov 2020 05:06 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के हाथ दो बुजुर्ग नशा तस्कर लगे हैं। जो कि पुलिस से बचने के लिए इनोवा कार में सवार होकर नशा तस्करी का काम करते थे। आरोपी कोरोना काल मे भी सक्रिय थे। सीआईए की टीम ने स्पेशल नाके पर आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से दो किलो और 220 ग्राम अफीम बरामद हुई है।  

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विरसा सिंह (63) निवासी चोल्टा खुर्द सदर खरड़ जिला मोहाली और गुरजीत सिंह (57) निवासी घोगा थाना सदर खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के ग्राहकों की सूची तैयार कर रही है और पूछताछ जारी है।

एसपी हरमनदीप सिंह हंस, डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) अमरोज सिंह व खरड़ के डीएसपी रूपिंदर कौर सोही ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की अगुवाई में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि दो बुजुर्ग इलाके में काफी समय से नशा तस्करी में लगे हैं। इसी बीच सीआईए स्टाफ ने उन्हें हरियाणा नंबर की इनोवा समेत दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों के पास से नशा बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपी विरसा सिंह ने माना कि वह काफी समय से इलाके में सक्रिय था। साथ ही नशे की सप्लाई में लगा हुआ था। उसके साथी गुरजीत सिंह ने माना कि वह मिलकर काम करते थे। इस दौरान दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी तरफ उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया है।

प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड जुटा रही है पुलिस
पुलिस आरोपियों की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने छह साल में कितनी प्रॉपर्टी बनाई है। उनके परिवार किस स्थिति में है। क्योंकि जिस हिसाब से यह गिरोह काम कर रहा था। उससे यह तो साफ है कि यह बड़े स्तर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें