फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दुकानदारों के काटे 1200 चालान, 1600 बिना लाइसेंस वाले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पिछले एक माह में अतिक्रमण करने वाले 1200 दुकानदार के चालान काटे हैं। 1600 ऐसे लोगों के भी चालान काटे हैं जो बिना लाइसेंस के फड़ी लगा रहे थे। वहीं 500 ऐसे वेंडरों का भी चालान किया है जो लाइसेंस में तय मानकों से ज्यादा सामान लगा रहे थे। इससे पूर्व इतने चालान एक माह में नहीं काटे गए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव को आदेश दिया था कि एक माह में शहर की मार्केटों को अतिक्रमण मुक्त करें। साथ ही एक माह बाद इसकी रिपोर्ट वीडियो के साथ हाईकोर्ट में प्रस्तुत करें। निगम कमिश्नर के निर्देश पर प्रमुख मार्केटों में इनफोर्समेंट विंग के एक सब इंस्पेक्टर के साथ ही एक जेई और एक सेनेटरी इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। इस तरह सेक्टर- 22, सेक्टर- 19, सेक्टर- 17, मौलीजागरां गांव-कॉलोनी, मनीमाजरा, बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, रामदरबार, हल्लोमाजरा, मक्खनमाजरा, रायपुर खुर्द, दड़वा, रायपुर कलां और बहलाना में तीन तीन लोगों की स्टेंडिंग ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं पक्षपात का आरोप न लगे इसके लिए पर्ची सिस्टम से सभी कर्मचारियों के ट्रांसफर भी किए गए थे। हालांकि इनफोर्समेंट विंग के लिए अतिक्रमण हटाना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें