डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च से 29 जुलाई तक उल्लंघन के विभिन्न मामलों में 14384 केस दर्ज हुए और 19850 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 550150 व्यक्तियों को कोविड दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया।
केमिस्टों से मांगा, बुखार-जुकाम की दवा खरीदने वालों का ब्योरा
राज्य के बहुत प्रभावित जिलों- अमृतसर, जालंधर, पटियाला और मोहाली के डीसी ने जिलों की स्थिति और लोगों की निगरानी, ट्रैक, टेस्ट और इलाज के लिए उठाए जा रहे कदमों की बैठक के दौरान सीएम को जानकारी दी। जालंधर के एसएसपी ने बताया कि कोविड के साथ सामाजिक भेदभाव जुड़ जाने को देखते हुए जिला पुलिस ने सभी केमिस्टों के लिए लाजिमी कर दिया है कि बुख़ार और जुकाम के लिए दवाएं खरीदने वालों संबंधी रिपोर्ट की जाए।
राज्य में इस समय 64 माइक्रो-कंटेनमेंट जोन (सूक्ष्म सीमित जोन) हैं, जिनमें से जालंधर में 16 जोन हैं। इसमें 20 कलस्टर और एक अधिक प्रभावित इलाका है। इसी तरह अधिक संख्या में कलस्टर अमृतसर में हैं, हालांकि वहां सिर्फ 2 ही माइक्रो -कंटेनमेंट जोन हैं। पिछले एक हफ़्ते में लुधियाना (सिटी), जालंधर (सिटी), संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और फिरोजपुर जिलों में पुलिस मुलाजिमों के अधिक पॉजिटिव केस देखे गए हैं।