फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शॉर्ट सर्किट से दुकान लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला मेन मार्केट में शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे शॉर्ट सर्किट से ड्राइक्लीन की दुकान में आग लग गई। इस कारण लाखों का सामान जल गया। सूचना पर पंचकूला फायर ब्रिगेड टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू की। इतनी देर में जीरकपुर का फायर टेंडर भी पहुंच गया और दोनों टेंडरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक दुकान में पड़ा लाखों का सामान जल चुका था। दुकान मालिक नितेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें सुबह छह बजे पड़ोसी दुकानदारों से सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड पंचकूला और जीरकपुर को दी। फायर ब्रिगेड पंचकूला की टीम ने सबसे पहले पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान के अंदर पड़ी ड्राइक्लीनिंग मशीनें और लोगों के महंगे कपड़े भी जल गए। उन्होंने बताया कि कुल 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



कोट्स...
हमें सूचना साढ़े छह बजे मिली थी। हम करीब पांच मिनट पर वहां पहुंच गए थे। हमारे जाने से पहले पंचकूला से आई एक फायर ब्रिगेड टेंडर ने लगभग आग पर काबू पा लिया था। जहां आग लगने की घटना हुई थी, वहां से पंचकूला नजदीक होने के कारण वह पहले पहुंच गए थे। नुकसान का अंदाजा रिपोर्ट बनने के बाद ही लगाया जा सकता है। -राजीव कुमार, फायर इंस्पेक्टर, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें