फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बदला मौसम का मिजाज, शाम को चलीं तेज हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम का मिजाज शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बदल गया। अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बूंदाबांदी देर तक नहीं हुई लेकिन मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि मानसून विदाई के दौर में है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को सीजन की आखिरी बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1123.4 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 36.4 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें