सेक्टर-52 में एक फोटो शॉप की दुकान में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां पर करीब एक दर्जन लोगों ने दुकान के अंदर रखा सारा सामान तोड़ दिया।
शॉप के दुकानदार लवली का आरोप है कि दो आरोपी विक्रम और विनोद उसकी दुकान के अंदर घुसे और एक ने पिस्तौल और दूसरे ने चाकू दिखाया।
दुकानदार लवली ने इसकी शिकायत सेक्टर-61 पुलिस चौकी को दी है। मौके पर भी पुलिस ने आकर स्थिति का जायजा लिया।
दुकानदार लवली का कहना है कि दोपहर को दो हमलावार उसकी दुकान में आए जो कैश की मांग करने लग गए। लवली ने बताया कि वह किसी तरह से दुकान के बाहर आ गया और शटर बंद करके वहां से भाग गया। दुकान के अंदर विक्रम और विनोद मौजूद थे।
लवली ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर बंद दोनों आरोपियों ने अपने करीब एक दर्जन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आकर शटर खोला और दुकान में रखे कैमरे सहित सारा सामान तोड़ दिया।
लवली का कहना है कि उसकी दुकान में रखा कैश भी गायब है। सेक्टर-61 पुलिस चौकी देसराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।