मल्लाइका गोयल, यशस्वनी देशवाल, हर्शिदा ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता
सिटी ब्यूटीफुल के शूटरों ने एक बार फिर से अपने सटीक निशाने लगाते हुए चेक रिपब्लिक में सिल्वर मेडल जीता। चेक रिपब्लिक में इन दिनों शूटिंग होप्स चैंपियनशिप खेली जा रही हैं। शूटिंग चैंपिनयशिप में वर्ल्ड के कई देशों की टीमे हिस्सा ले रही हैं।
टीम इंडिया की तिकड़ी मल्लाइका गोयल, यशस्वनी देशवाल, हर्शिदा ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में यशस्वनी देशवाल ने (377 ) अंक, मल्लाइका गोयल ने (384) अंक,हर्शिदा ने (379)अंक बनाए।
डीएवी में खुशी का माहौल- मल्लइका गोयल और यशस्वनी देशवाल दोनों डीएवी कॉलेज की छात्राएं है और काफ ी प्रतिभाशाली शूटर्स हैं। यह दोनों भारतीय वुमन शूटिंग टीम की अहम सदस्य है और नेशनल और अंतराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए मेडल बटोर चुकी हैं। दोनो शूटरों के कालेज के कोच अमनिंदर मान ने बताया कि दोनो प्रतिभाशाली शूटर है। इनके अनुसार शूटिंग होप्स चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीतने पर कालेज मे काफी खुशी का माहौल हैं।