फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर मर्डर: सिप्पी के परिजन दिल्ली में गृहमंत्री से मिले

Fri, 25 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सिप्पी के परिजन गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले। उन्होंने सिप्पी हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्य गृहमंत्री के सामने रखे। परिजनों की गृहमंत्री से मुलाकात करीब आधा घंटा चली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और मांग की कि कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सिर्फ स्टेटस देखकर किसी को न छोड़ा जाए।

सिप्पी के भाई जिप्पी ने बताया कि गृहमंत्री ने अपने ओएसडी वीके सिंह को निर्देश दिया कि वह यूटी आईजी से आरपी उपाध्याय से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगें। परिजनों का कहना था कि उन्होंने गृह मंत्री से समय सीमा निर्धारित करने का आग्रह किया पर समय सीमा पर गृ़ह मंत्री कुछ नही बोले।
विज्ञापन


आप को बता दे कि वीरवार को सिप्पी के परिजनों ने पीएम आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को हिरासत में ले लिया था। करीब दो घंटे तक परिजनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें