फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर गौरी श्योराण को मिला अंतरराष्ट्रीय असाधारण महिला सम्मान

विज्ञापन
शूटर गौरी श्योरान। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शूटर गौरी श्योराण को इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके भारत का नाम विदेशों में रोशन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय असाधारण महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुए समारोह में गौरी श्योराण को यह सम्मान इंटनरेशनल वुमन क्लब की अध्यक्ष मिशेल बोउलाडे ने दिया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस मौके पर बोउलाडे ने कहा कि शूटिंग चैंपियनशिप में 26 इंटरनेशनल मेडल हासिल करके गौरी श्योराण ने 23 साल की छोटी-सी उम्र में अपने देश का नाम रोशन किया है, यह काबिले तारीफ है। गौरी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल शूटिंग की चैंपियन रही। गौरी श्योराण देश की महिला शूटिंग टीम का अहम हिस्सा है और टॉप शूटिंग खिलाड़ियों की लिस्ट में हमेशा अपना नाम दर्ज कराती आ रही हैं। गौरी ने अब तक 31 इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिनमें उन्होंने 26 मेडल हासिल किए हैं। 2018 में राजस्थान में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दो गोल्ड जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें