फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया क्रिकेट अकादमी की जीत में चमके शोभजीत

विज्ञापन
शोभजीत को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देते गण्यमान्य। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शोभजीत के तेजी से बनाए 95 रनों की बदौलत इंडिया क्रिकेट अकादमी ने आईवीसीए की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। अंडर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले डेराबस्सी के मैदान पर खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर आईवीसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। दिव्यांश ने टीम के लिए सबसे अधिक 41 रन बटोरे। गेंदबाजी में कुणाल और निखिल ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनकार मैच को जीत लिया। शोभजीत ने तेजी से खेलते हुए 51 गेंदों पर शानदार 95 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज अभिषेक ने 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लवप्रीत ने 1 विकेट चटकाया। बेहतर बल्लेबाजी के लिए शोभजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें