रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह फैसला हिंदू पर्व महासभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने की।
महासभा के प्रवक्ता गिरवर शर्मा ने बताया कि महासभा पांच अप्रैल को शोभायात्रा आयोजित करेगा। बैठक में चंडीगढ़ के सनातन धर्म मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, आर्यसमाज मंदिर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि यह भव्य विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ 5 अप्रैल 2014 को दोपहर 1 बजे श्री सनातन धर्म मदिंर सेक्टर 23 बी से आरंभ हो कर जैन मुनि मंदिंर सेक्टर 23 डी, सत्य नारायण व सरस्वती मंदिर सेक्टर- 22 सी के हेल्थ क्लव चौराहे से होते हुए 21 के शिव धर्म मंदिर,
सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ मठ मन्दिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री गुग्गा माड़ी श्री हनुमान मंदिर व श्री शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 30 बी से होते हुए श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 ए में इस विशाल शोभा यात्रा का विसर्जन होगा।
इस भव्य विशाल शोभा यात्रा में सभी मंदिरों से एक एक भव्य भगवान श्री राम की विभिन्न स्वरूप की भव्य झांकियां व सभी मंदिरों की कीर्तन मंडलियां अपने अपने भजन कलाकारों के साथ इस शोभा यात्रा में भाग लेंगी।