फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएच की शोभना को इंटरनेशनल नोबेल सिटीजन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शोभना पठानिया को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर इंटरनेशनल नोबेल सिटीजन अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड नई दिल्ली संसद मार्ग स्थित कॉन्सट्यूशन क्लब में नोबेल सिटीजन फाउंडेशन की ओर से दो फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के सोशल डेवलपमेंट मिनिस्टर जीवन जीमीरे ने दिया।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शोभना को इससे पहले पांच दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित कर चुके हैं। शोभना मरीजों की देखभाल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में भी अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें