फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद मौत मामले में एसएचओ लाइन हाजिर, एएसआई सस्पेंड, परिवार ने किया अंतिम संस्कार

Thu, 05 Mar 2020 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में हुई मारपीट के बाद जेल में दम तोड़ने वाले दीपक शुक्ला के परिवार ने गुरुवार को धरना खत्म कर दिया। पुलिस कमिश्नर की तरफ से थाना डिवीजन पांच की एसएचओ सब इंस्पेक्टर रिचा रानी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं थाना डिवीजन पांच में तैनात एएसआई चरणजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा रिचा रानी पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। परिवार वाले दोनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे। सात दिन बाद प्रदर्शन खत्म कर परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे और दीपक के शव को लेकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार चंडीगढ़ रोड पर फिर से प्रदर्शन करने लगा था। मृतक के चाचा राजेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस कमिश्नर की ओर से रिचा रानी को लाइन हाजिर और चरणजीत को सस्पेंड करना बताया गया है। उन्होंने दोनों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी लेकिन पुलिस कमिश्नर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उसके बाद ही बाकी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवार वाले मान गए हैं और उन्होंने गुरुवार को सिविल अस्पताल से दीपक के शव को लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित परिवार एसएचओ पर कार्रवाई को लेकर अड़ा हुआ था। फिलहाल एसएचओ रीचा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एएसआई चरणजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जुडीशियल जांच चल रही है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने की बाद की जाएगी।

पुलिस सुरक्षा में किया गया अंतिम संस्कार
दीपक शुक्ला की मौत के बाद से ही पीड़ित परिवार ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पहले चौकी इंचार्ज जसकरण और कांस्टेबल मंदीप को लाइन हाजिर किया था। मामला बढ़ता देखकर उन्होंने सस्पेंड कर दिया गया था। वह एसएचओ रीचा और दूसरे एएसआई चरणजीत सिंह पर भी कार्रवाई को लेकर अड़े हुए थे। दोनों पर कार्रवाई होने के बाद गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में दीपक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें