फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में टूजी, थ्रीजी, जीजा जी घोटाले: शिवराज

Mon, 06 Oct 2014 04:19 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील के लिए आए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा नंबर वन नहीं है। कांग्रेस सरकार में टू जी, थ्री-जी, सीडब्ल्यूजी घोटाले तो हुए ही। साथ में प्रदेश में जीजा-जी घोटाला हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश में किसानों की दशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यहां सरकार की नीतियों के कारण किसानों की स्थिति बदहाल है। मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर आज 24.9 प्रतिशत है। हरियाणा में किसानों की हालत केवल भाजपा ही सुधार सकती है।

‘एक नेता तिहाड़ में है, दूसरा जाने की तैयारी में’

चौहान ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में भेदभाव हुआ है। जिस कारण आज एक नेता तो तिहाड़ जेल में है। दूसरा जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में भाजपा ही सुशासन दे सकती है। कांग्रेस एवं इनेलो की नीतियां प्रदेश की जनता देख चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि मात्र चार माह के कार्यकाल में आज पूरे विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है। उन्होंने कहा कि जो अमेरिका मोदी को वीजा देने को तैयार नहीं था, उसी ने प्रधानमंत्री का पलके बिछा कर स्वागत किया।

खिचड़ी नहीं, स्पष्ट बहुमत वाली सरकार चाहिए

हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए प्रदेश में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार चाहिए। तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के विकास में ज्यादा सक्रियता से योगदान दे सकते हैं। क्योंकि प्रदेश में योजनाएं राज्य सरकार लागू करती है।

यह कहना है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। रविवार को श्रीराम उत्सव स्थल पर कैथल से भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित रैली में पहुंचे चौहान ने कहा कि हरियाणा में खिचड़ी नहीं, स्पष्ट बहुमत वाली सरकार चाहिए। अगर खिचड़ी चाहिए होती तो अभी तक वे हजकां से चिपके रहते।

‘नंबर वन होने के ढोल पीट रहे हैं हुड्डा’

रैली के दौरान चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात की तर्ज पर लाडली बेटी सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नंबर वन हरियाणा होने का ढोल पीट रहे हैं, लेकिन हरियाणा आज नंबर वन नहीं है। किसी मामले में 22वें तो किसी में 28वें नंबर पर है।

मध्य प्रदेश की तर्ज पर बेटियों को बढ़ावा देने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, 24 घंटे बिजली, रोजगार पैदा करने के लिए युवाओं को युवा उद्यमी योजना, बुजुर्गों को तीर्थ स्नान करवाने की योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन

‘कांग्रेस इनेलो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे’

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इनेलो एवं कांग्रेस की नीतियों का यहां की जनता देख चुकी है। दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी तो किसान भूखा नहीं सोएगा। किसानों को फसल की लागत के अनुसार दाम मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज गुजरात व मध्यप्रदेश के किसान खुशहाल हैं, क्योंकि उन्होंने एक सही फैसला लेकर भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि व्यापारियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है, हर अन्याय व अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा।

उधर, राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि वे विधायक बने तो लोगों के हकों की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सुरेश गर्ग नौच, अरुण सर्राफ, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, रविभूषण गर्ग, राजपाल तंवर, आर्य नरेश तंवर, धमेंद्र गुप्ता, विरेंद्र छौत, संजय भारद्वाज और पुनीत चौधरी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें