फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीन के छत और कच्चे कमरे में विराजित था शिविलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 21 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित है। यह मंदिर कभी टीन की छत और कच्चे कमरे में था। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के प्रधान बाल कृष्ण भूटानी बताते हैं कि उन्होंने इस मंदिर की देखरेख 1974 से शुरू की। धीरे-धीरे इस मंदिर का कायाकल्प हो गया। अब भव्य मंदिर बन गया है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इस मंदिर की खासियत यह है कि यह रिवाल्विंग (घूमने वाला मंदिर) है। पर्व और महीना के अनुसार इस रिवाल्विंग मंदिर में फ्रंट पर प्रतिमाएं होती हैं। सावन में शिव परिवार तो नवरात्र में मां दुर्गा होती हैं। जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण का स्वरूप दिखता है। रिवाल्विंग मंदिर में पांच दरबार हैं। इसमें शिव परिवार, माता दुर्गा और संतोषी, राधा कृष्ण, हनुमान जी और रामदरबार हैं।
मंदिर में दो पुजारी और पांच सेवादार हैं। मंदिर में सभी त्योहार मनाए जाते हैं। वर्ष में एक बार जन्माष्टमी के अवसर पर वार्षिक उत्सव होता है। इस अवसर पर एक सप्ताह तक भागवत कथा का आयोजन होता है। मंदिर के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने पांच कनाल जगह अलॉट की थी। सावन में बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के प्रमुख पुजारी विमलेश तिवारी का कहना है कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन में सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें