फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांक बाली व तरुण खुल्लर को 41 लाख की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईईटी विभाग ने अपने विद्यार्थियों की बेहतर प्लेसमेंट करवाकर रिकॉर्ड बना दिया है। इस बार दुनिया की टॉप कंपनी अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गुगल समेत 63 कंपनियां पीयू के द्वार पहुंची। सर्वाधिक पैकेज शिवांक बाली व तरुण खुल्लर को मिला है। इन दोनों को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने नौकरी के लिए ऑफर किया है। इन्हें 41-41 लाख रुपये का पैकेज मिला है। कुल 308 विद्यार्थियों को नौकरी का ऑफर मिला है।
विज्ञापन

पीयू का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट छह क्षेत्रों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाता है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक, कंप्यूटर साइंस, इन्फोर्मेशन टेकभनोलॉजी आदि हैं। सबसे अधिक मांग बाजार में इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस व इन्फोर्मेशन टेकभनालॉजी की है। पीयू के यूआईईटी विभाग की साख दूर दूर तक है। यहां से अच्छे इंजीनियर कंपनियों को मिलते हैं। इसी को ध्यान में रखकर कंपनियां यहां पहुंचती हैं। इस बार 63 कंपनियों ने पीयू में दस्तक दी। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, गुगल, अमेजन, समसंग, इंफोसिस, एयरटेल, यामहा मोटर्स आदि शामिल हैं। इन कंपनियों ने 308 विद्यार्थियों का विभिन्न तरीके से साक्षात्कार व एग्जाम लिया है। कई चरणों से गुजरने के बाद यह विद्यार्थी पास हुए हैं। इन विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर दिए गए हैं। शिवांक बाली कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट हैं। इसी तरह तरुण खुल्लर भी इसी विषय से आते हैं और उन्हें गुगल ने भी नौकरी का ऑफर दिया है। पैकेज क्या होगा, यह तय नहीं हो पाया है। समसंग ने 12 से 14 लाख का पैकेज विद्यार्थियों को दिया है। छात्र सागर कालरा, अक्षय कुमार, अमित सिंह और नमन का चयन भी हुआ है। छात्र गुरप्रीत सिंह, राहुल को भी अमेजन ने नौकरी के लिए ऑफर किया है। साथ ही अमेजन ने छह विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए बुलाया है। इसमें शिवाय, अमित कुमार, अनवेंशना सूद, कुणाल गर्ग, संध्या कुमारी, शिवम चौधरी आदि शामिल हैं। विभाग ने बताया कि इस बार पैकेज विद्यार्थियों को पिछले साल से अधिक मिला है। पैकेज में पांच से सात लाख की वृद्धि हुई है।
इनसेट--
यूबीएस विभाग भी कर रहा है प्लेसमेंट
पीयू का यूबीएस विभाग भी एमबीए के विद्यार्थियों की प्लेसमेंट कर रहा है। दर्जनों विद्यार्थियों को नौकरी केऑफर किए गए हैं। लाखों के पैकेज भी इन्हें दिए गए हैं। प्लेसमेंट का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इस विभाग से एमबीए करने वाले विद्यार्थियों को नौकरी के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता। पिछले साल भी 53 लाख का पैकेज एक विद्यार्थी को मिला था, जो अपने में रिकॉर्ड बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें