फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने फूंका नवजोत सिद्धू का पुतला, कहा- पाक की नागरिकता लेकर वहां से लड़े चुनाव

Tue, 04 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
पुतला फूंकते शिवसेना कार्यकर्ता
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा और भारतीय कामगर सेना के पंजाब अध्यक्ष दलवीर सिंह संधू के निर्देशों पर पार्टी सदस्यों ने सोमवार को खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। भारतीय कामगर सेना के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुभाष गोरिया और प्रदेश सचिव काला बाबा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जालंधर वेस्ट में पड़ते काला सिंघा रोड पर इकट्ठा हुए और पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सुभाष गोरिया ने कहा कि सिद्धू ने मंत्री बनने पर कसम खाई थी कि वह अपने पद का देश हित के लिए इस्तेमाल करेंगे और देश विरोधी कोई काम नही करेंगे, लेकिन सिद्धू अपनी दोस्ती की खातिर देश की परवाह न करते हुए दो बार पाकिस्तान होकर आए हैं। गोरिया ने कहा कि अगर सिद्धू को पाकिस्तान से इतना लगाव हैं तो वह पंजाब के मंत्री पद से इस्तीफा देकर पाकिस्तान से नागरिकता लेकर वहां से चुनाव लड़े। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार सिद्धू की जांच कर उन पर केस दर्ज करें। पठानकोट में भी शिवसेना ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। वहीं पठानकोट में भी शिवसेना पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा की अध्यक्षता में नवजोत सिद्धू और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला का पुतला फूंका गया। शिव सैनिकों ने ढांगू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय से दोनों के पुतलों को गधों पर बिठाया और शहीद भगत सिंह चौक तक रोष मार्च निकाला।

उसके बाद सड़क पर बैठकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया और बाद में पुतले फूंककर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य प्रमुख योगराज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के पाकिस्तान जाने से मना करने के बावजूद सिद्धू का वहां जाना देश के उन शहीदों का अपमान है जो पाकिस्तान के आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं। 

बटाला में भी शिवसेना ने किया प्रदर्शन  
बटाला में भी शिवसैनिकों ने प्रदर्शन किया। पंजाब शिवसेना के उपाध्यक्ष रमेश नैयर की अध्यक्षता में बटाला के नेहरू गेट पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नैयर ने कहा कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान आईएसआई का एजेंट और वहां पर बैठकर खालिस्तान की मुहिम को चला रहा है। सिद्धू पाकिस्तान में जाकर उससे हाथ मिलाकर उसके साथ गले मिल रहे हैं। नैयर ने कहा कि जयपुर में पत्रकारों के सवाल पूछने पर सिद्धू ने बौखलाहट में आकर गलत व्यवहार किया जो निंदनीय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें